Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया
new delhi, PM urges youth , Developed India Quiz

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा नेता संवाद से जुड़ी प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में उनका अमिट योगदान होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे युवा मित्रों, एक दिलचस्प प्रश्नोत्तरी है, जो सुनिश्चित करेगी कि आप 12 जनवरी, 2025 को ऐतिहासिक विकसित भारत युवा नेता संवाद का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि यह आपके अभिनव विचारों को सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का एक बहुत ही खास अवसर है। यह हमारे विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में आपका अमिट योगदान होगा।“

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 के तहत विकसित भारत युवा नेता संवाद 11 और 12 जनवरी को नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। विकसित भारत युवा नेता संवाद के लिए 25 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो गया है, जिससे युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। 5 दिसंबर तक मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराने वाले युवक-युवतियां डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। डिजिटल प्रश्नोत्तरी में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए कुल मिलाकर लगभग 3,000 युवाओं का चयन किया जाएगा।

 

 

 

 

MadhyaBharat 27 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.