Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तीन सूत्री मांगों को लेकर स्वच्छता दीदियों का धरना प्रदर्शन शुरू
dhamtari, Cleanliness sisters

धमतरी । छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला-पुरुष महासंघ धमतरी 27 नवंबर से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। इनके हड़ताल में जाने से निकायों में घर - घर कचरा संग्रहण का कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ के सदस्यों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हाेती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

जिले के निकायों में काम करने वाली स्वच्छता दीदी तीन सूत्री मांग कलेक्टर दर में वेतन देने, पीएफ की राशि काटने और साप्ताहिक अवकाश देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के अंतिम दिन 29 नवंबर को गांधी मैदान से सदर बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष जितेश्वरी साहू ने कहा कि 2017 से डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने का काम कर रहे है। कोरोना काल में अपने खुद का एवं परिवार का परवाह किए बगैर डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे थे और अभी भी कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में 7200 रुपये मानदेय मिल रहा है जिससे परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल है। इसलिए तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नजमुनिशा खान, सचिव कीर्ति साहू, कोषाध्यक्ष प्रेमलता भट्ट, ईश्वरी साहू, विकास वाल्मीकि, भगवानी, राजा, शेखर, मनोज, हेमंत, जीवराखन सहित काफी संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार जिले के नगर निगम धमतरी में 165 से अधिक, नगर पंचायत कुरुद में 36, नगरी में 27, भखारा में 18, मगरलोड में 16 और आमदी 16 स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं।

राजनीतिक दलों ने किया समर्थन: छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला- पुरुष महासंघ के प्रदर्शन का राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। बुधवार को धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, कांगे्रस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, कुरुद नगर पंचायत तपन चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, नीलम चंद्राकर सहित अन्य ने मंच पहुंचकर संबोधित किया।



MadhyaBharat 27 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.