Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ईव्हीएम से चुनाव बंद नहीं करवाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी : कवासी लखमा
jagdalpur,   elections using EVMs,Kawasi Lakhma

जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यालय में बुधवार काे पत्रकारवार्ता काे संबाेधित करते हुए कोंटा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर तंज कसते हुए उसे महान व भगवान हो गए हैं, कहते हुए कवासी लखमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मांग काे आगे बढ़ाते हुए ईव्हीएम की जगह अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। यदि ईव्हीएम से चुनाव बंद नहीं करवाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, अब सिर्फ एक ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। लखमा ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। लेकिन भारत में ईव्हीएम से चुनाव करवाया जा रहा है।

 
कवासी लखमा ने कहा कि देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे बड़े नेता थे, तब भी किसी भी प्रदेश में कोई बड़े अंतर (वोट) से चुनाव नहीं जीतता था। उन्हाेंने कहा कि मैं नागपुर गया था, वहां लोगों ने मुझसे कहा कि चुनाव बैलेट पेपर में ही होना चाहिए। मतदाताओं की मांग के बाद कांग्रेस अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की लड़ाई लड़ेगी। अब यदि आने वाले चुनाव में भी ईव्हीएम से चुनाव होगा तो हम उस चुनाव में भाग नहीं लेंगे। कवासी लखमा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के बीच बातचीत चल रही है, जैसा इंडिया गंठबंधन कहेगा वैसा करेंगे। कवासी लखमा ने कहा कि देश को चलाने के लिए, विकास के लिए चुनाव माध्यम था। हमारी चुनी हुई कांग्रेस सरकार ने देश में राजशाही और अंग्रेजी हुकूमत को खत्म किया है। कई आंदोलन हुए, कइयों ने कुर्बानी दी थी। हर 5 साल में चुनाव हो जनता अपने मन से सरकार चुने। यदि ईव्हीएम से चुनाव बंद नहीं करवाया जाता है तो अब सिर्फ एक ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस दाैरन कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील माैर्य, उमउशंकर शुक्ल, एवं अन्य कांग्रेसी माैजूद थे।
 
MadhyaBharat 27 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.