Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
धमतरी में चकमा देकर विचाराधीन बंदी फरार
dhamtari, Undertrial prisoner escapes, dodging

धमतरी । जिला अस्पताल धमतरी में पेट दर्द का उपचार कराने जिला अस्पताल लाया गया बंदी जेल के सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया है। जिससे जेलर ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

पुलिस के अनुसार जनार्दन भोई पिता पारमेश्वर उम्र 58 वर्ष जिला जेल धमतरी में जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ था। 24 नवम्बर को जेल प्रहरी की ड्यूटी बंदियों के स्वास्थ्य चेकअप में लगी थी। वहीं विचाराधीन बंदी पंचराम उर्फ पंचू निषाद पिता गणेश निषाद उम्र 37 वर्ष ग्राम चंदली बालपुर थाना चंदनपुर जिला सक्ती छग निवासी कुरूद थाना में दर्ज अपराध की धारा 331-1, 35 1 बीएनएस के तहत 15 सितंबर 2024 से जेएमएफसी न्यायालय कुरूद के आदेश से जिला जेल में था। विचाराधीन बंदी को पेट में तकलीफ थी। 24 नवम्बर रविवार को बंदी के पेट की तकलीफ काफी बढ़ गई थी। बीते रविवार को जिला जेल का जेलर एनके डहरिया अवकाश पर था। बंदियों के स्वास्थ्य चेकअप कराने की ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरी जनार्दन भोई को रविवार को 12 बजे विचाराधीन बंदी पंचराम उर्फ पंचू निषाद सीने व पेट में दर्द होना बताया। जेल प्रहरी ने संजीवनी 108 की मदद से उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया। यहां कुछ देर रूकने के बाद बंदी ने प्रहरी से शौचालय जाने की बात कही। दोपहर तीन बजे बंदी को हथकड़ी लगे हालत में उसकी निजता-प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए शौचालय के भीतर भेज प्रहरी बाहर खड़ा था। शौचालय के आसपास लोगों की भीड़ थी, जिसका फायदा उठा विचाराधीन बंदी ने हथकड़ी को शौचालय में छोड़कर बाहर खड़े जेल प्रहरी को चकमा दे अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद फरार बंदी की जिला अस्पताल व बस स्टैण्ड तथा आसपास तलाश की गई। उसके नहीं मिलने पर जेल प्रहरी जनार्दन भोई ने सिटी कोतवाली पहुंचकर विचाराधीन बंदी पंचराम उर्फ पंचू निषाद के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित पंचराम उर्फ पंचू निषाद के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई जेलर

जिला जेल जेलर एनके डहरिया ने बताया कि विचाराधीन बंदी को पेट की तकलीफ के चलते जेल प्रहरी उपचार कराने रविवार को जिला अस्पताल ले गया था। शौचालय जाने की बात कहकर वह प्रहरी को चकमा देकर भाग गया। कोतवाली थाना में घटना की एफआईआर कराई गई है। वहीं जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन को जानकारी दे दी गई है।

 

 

MadhyaBharat 26 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.