Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल
sukma, DRG jawan injured, pressure IED explosion
सुकमा । जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र में आज रविवार सुबह 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान आरक्षक पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत नवीन स्थापित कैम्प रायगुड़ा से डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु आज रविवार को रवाना हुये थे। सुबह लगभग 11:00 बजे हुए इस विस्फोट में डीआरजी का जवान, आरक्षक पोड़ियाम विनोद घायल हो गए। घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और बेहतर उपचार के लिए आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है, घायल जवान खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। विदित हाे कि सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बल लगातार सक्रिय रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर इन इलाकों में नक्सलियाें द्वार लगाये गये प्रेशर आईईडी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार हेतु उचित व्यवस्था की जा रही है। डीआरजी का घायल जवान पोड़ियाम विनोद खतरे से बाहर हैं।

 

MadhyaBharat 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.