Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अधेड़ की गला दबाकर हत्‍या
balod,middle aged man, strangled to death

बालोद । ज‍िले के अर्जुंदा थानांतर्गत एक अधेड़ का गला दबाकर हत्‍या करने के मामले में पुल‍िस ने दो आरोप‍ितों को ग‍िरफ्तार किया है। दोनों आरोप‍ितों ने पूछताछ में हत्‍या करना स्‍वीकार कर ल‍िया है। पुल‍िस हत्‍या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

पुल‍िस ने शनिवार की देर शाम खुलासा करते हुए बताया कि  50 वर्षीय दुखुराम मरकाम जो कि कबाड़ी का काम करता है। शुक्रवार 22 नवंबर को उसने दो व्यक्ति पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों व्यक्ति आक्रोश में आकर दुखुराम को सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया। इसकी जानकारी  शनिवार की सुबह  लगते ही बालोद एसपी सहित पुलिस के तमाम आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और 5 घंटे के भीतर हत्या के मामले में अर्जुन्दा निवासी राजाबाबू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पूछताछ में लोगों से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन का रहने वाला था, जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था। 22 नवंबर को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इकट्ठा करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था, उसी दौरान जंगल में सूनसान स्‍थान पर हत्‍या कर दी गई। सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगों से पूछताछ किया गया। संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरी साइकि‍ल चोरी किये हो कहने पर आपस में झगड़ा हुआ था। इसी बात से आरोपि‍तगण काफी आक्रोशित थे। मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था इसी बीच आरोपि‍तगण अक्रोशित होकर दुखुराम का पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसका गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.