Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चार माह के जुड़वा दो मासूम को जांच के लिए निकलवाया कब्र से
ratlam,Four month old twins , grave for examination

रतलाम । चार माह के दो बच्चों के पानी की टंकी में डूबने से मौत की घटना परसंदेह के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गुरुवार को शैरानीपुरा स्थित कब्रिस्तान से दो मासूम जुड़वा बच्चों के शव को जांच के लिए निकलवाया गया। बुधवार को दोनों मासूम की टंकी में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बच्चों के शव को पुलिस को सूचना दिए बिना ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर मासूमों के साथ हुआ क्या था?

 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मदीना कॉलोनी स्थित मकान में ऊपरी मंजिल पर आमिर कुरैशी परिवार के साथ रहता है। आमिर मंडी में कार्य करता है। दोपहर में उसकी पत्नी मुस्कान उर्फ पम्पी ने फोन कर आमिर को बताया कि दोनों बच्चे पानी की टंकी में गिर गए हैं और वह बेहोश हो गई। आमिर अपने दोस्त के साथ घर आया, देखा और बच्चों को निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके पश्चात दोनों बच्चों के शव को शैरानीपुरा स्थित कब्रस्तान में दफन कर दिया गया। किसी ने जानकारी दी। इसके पश्चात पुलिस हरकत में आई।

 

माणक चौक थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए आमिर को बुलाया। उसने बताया कि उसकी पत्नी मुस्कान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह ऊपरी हवा से पीड़ित है। उसका उपचार चल रहा है। वह छत पर टहल रही थी।

 

मासूम जिनकी हो गई मौत

उसकी गलती से चार चार माह के जुड़वा मासूम फातिमा और हसन टंकी में गिर गए और वह बेहोश हो गई। इस बात में पुलिस को संदेह लगा। परिजनों पर संदेह की सुई घूम रही थी। इसीलिए गुरुवार को जिला प्रशासन तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय और पुलिस एएसपी राकेश खाखा, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया सहित पुलिस बल शैरानीपुरा स्थित कब्रस्तान पहुंचे।

 

जहां पर दोनों बच्चों को दफनाया गया था, कब्र से मिट्टी हटाई गई और दोनों मासूम मुंह के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्थिति का पता चलेगा कि आखिर बच्चों की मौत कैसे हुई है?

 

कैसे गिर सकते हैं टंकी में बच्चे

पुलिस को इसी बात से संदेह है कि जिस टंकी में बच्चों के गिरने की बात हो रही है। वह संभव नहीं है कि दोनों बच्चे एक छोटे से मुंह वाली टंकी में एक साथ गिर जाए। इसके साथ ही पुलिस को यह भी शक है कि जब बच्चे गिरे तो मां ने शोर क्यों नहीं मचाया? पति आमिर को ही फोन पर सूचना दी।एसे अनेक शंकास्पद मुद्दे हे जिस पर शंका की सुई घुम रही है।

 

 

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.