Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में आज से ‘गुड गवर्नेंस‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन
raipur,   regional conference,

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गुरुवार से ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवम्बर को आयोजित समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे।

 

क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय सम्मेलन के आज प्रथम दिन ‘‘नवाचार-राज्य‘‘ विषय पर प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एस.एन. त्रिपाठी करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इस सत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे ‘‘जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व‘‘ विषय पर द्वितीय सत्र आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के वन और खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा करेंगी। अपरान्ह 3.30 बजे ‘‘जिलों का समग्र विकास‘‘ विषय पर तृतीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक अध्यक्षता करेंगी।

 

क्षेत्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सवेरे 10 बजे, चौथा सत्र ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘ (बेस्ट प्रेक्टिसेस) विषय पर आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार करेंगे। पूर्वान्ह 11.30 बजे ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ (सेचुुुरेशन एप्रोच इन होलिस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट्स) विषय पर पांचवा सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव  अंकित आनंद करेंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह दोपहर 2 बजे से आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सिंह, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव व्ही. श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का सम्बोधन होगा। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.