Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्वास्थ्य मौलिक अधिकार इसे सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः नड्डा
new delhi,Health is a fundamental right,   Nadda

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्पेशल ओलंपिक हेल्दी एथलीट्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य मौलिक अधिकार है और यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति को उनकी पृष्ठभूमि या क्षमता की परवाह किए बिना स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्राप्त हो। भारत सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से इस लक्ष्य की दिशा में अथक प्रयास कर रही है।

 

नड्डा ने कहा कि बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगता (आईडीडी) वाले व्यक्तियों को पर्याप्त चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के कौशल को बढ़ाना आवश्यक है। उन्हें न केवल शारीरिक लक्षणों को पहचानने के लिए बल्कि आईडीडी वाले लोगों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। इसमें विशिष्ट स्वास्थ्य चिंताओं को समझना, सरल भाषा का उपयोग करके प्रभावी ढंग से संवाद करना, सहायक उपकरणों का उपयोग करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप दयालु देखभाल प्रदान करना शामिल है।

 

इस मौके पर उन्होंने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली विकसित करने के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को अवसर प्रदान करने में स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।

 

MadhyaBharat 20 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.