Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नौकरी लगाने के नाम पर नाै लाख 50 हजार रुपये की ठगी
dantewada,   family was defrauded  , FIR registered
दंतेवाड़ा । जिले के सिटी कोतवाली थानांतर्गत एक परिवार से नाै लाख 50 हजार रुपये की ठगी हुई है, जिसके संबंध में पीड़ित ने बुधवार काे एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

 

दंतेवाड़ा निवासी युवक इंद्रजीत सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल वार्डन और महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक परिवार से 9 लाख 50 हजार रुपए की ठगी हुई है। ठग ने अलग-अलग खाते में किस्तों में पैसे डलवाए, जब नौकरी नहीं लगी तो नाै साल बाद ठगी के शिकार युवक ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के रहने वाले युवक इंद्रजीत सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दंतेवाड़ा के महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ है। उन्हें वर्ष 2016 में बताया गया कि पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती निकली है, जिसका फॉर्म भी भरा जा चुका है। लेकिन रायपुर में एक जिला अधिकारी अशोक पांडेय हैं, जो सीधे नौकरी लगा देंगे। पहले डेढ़ लाख रुपये डलवाए फिर बताया गया कि नौकरी लगाने के लिए वसीम खान के खाते में पैसे डलवाने होंगे। जिसके बाद मां ने बहन की भर्ती के लिए वसीम खान के खाते में एक लाख 50 हजार रुपये डलवा दिए। वसीम ने उसे बताया कि इन पैसों को अशोक पांडेय के बताए खाते में ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद इंद्रजीत ने जब अशोक पांडेय से बातचीत की तो उसने गुमहार कर दिया। उससे कहने लगा तुम तो मेरे अपने लोग फिर उसने बताया कि हॉस्टल वार्डन के पद पर भर्ती निकली है। तुम्हारी और तुम्हारे छोटे भाई की भी नौकरी लगवा दूंगा। उसने फिर से आठ लाख रुपये मांगे। वहीं उसने क्रांति कुमार, नीलबती, कुंदन सिंह और एक अन्य का खाता नंबर दिया। जिसमें साल 2016 से 2019 तक कुल आठ लाख रुपये एटीएम ट्रांजेक्शन के माध्यम से डाले। जब पूछा गया कि नौकरी कब तक लगेगी तो बताया गया कि जल्द ही लिस्ट जारी होगी। वहीं जब लिस्ट जारी हुई तो उसके बाद उसमें नाम नहीं था। युवक और उसके भाई का नाम नहीं मिला तो उसने फिर से पूछा कि आखिर नाम क्यों नहीं है? तब अशोक पांडेय ने दोबारा गुमराह किया और कहा कि अभी वेटिंग लिस्ट आनी बाकी है। यदि नाम नहीं आया तो पैसे लौटा दूंगा। जिसके बाद नौकरी नहीं लगी, और उसने पैसे भी नहीं लौटाए, इसके बाद एफआईआर दर्ज करवाया गया।
MadhyaBharat 20 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.