Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़
balaghat,Encounter, police and Naxalites

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रूपझर थाना क्षेत्र की सोनगुड्डा पुलिस चौकी के तहत कुंदुल जंगल में रविवार को दोपहर पुलिस सर्चिंग पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें हॉकफोर्स का एक जवान घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र राज्य के गोदिया रेफर किया गया है।

 

 

 

बालाघा के पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच पुलिस को जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद हॉक फोर्स की टीम ने सर्च अभियान चलाया। फोर्स जब रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा चौकी के कुंदुल जंगल में थी, तभी हॉक फोर्स और नक्सलियों में आमना-सामने हो गया। वहां मौजूद 12 से 15 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में इधर से भी फायरिंग की गई, लेकिन इस दौरान एक गोली हॉकफोर्स के आरक्षक शिवकुमार शर्मा को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। इस मामले में थाना रूपझर में नक्सलियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मौके से भागे हुए नक्सलियों की धरपकड़ के लिए भारी सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरक्षक का बेहतर उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों से भी चर्चा की जा रही है। जल्द ही आरक्षक की रिकवरी हो जाएगी। पुलिस की 10 पार्टियां नक्सलियों को तलाशने के लिए जंगल में सर्चिंग में जुट गई हैं।

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.