Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस ने कभी भी देश को महत्व नहीं दिया : योगी आदित्य नाथ
mumbai,Congress ,Yogi Aditya Nath

मुंबई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को कोल्हापुर की चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश को महत्वपूर्ण नहीं समझा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की विभाजन नीति का ही परिणाम है कि देश का विभाजन हो गया। कांग्रेस के कालखंड में आतंकवाद बढ़ा, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी ने भी देश की ओर टेढ़ी नजर से नहीं देखा। ये नया भारत है, कोई छेड़ेगा तो उसे छोडेंगे नहीं।

 

योगी आदित्यनाथ आज कोल्हापुर जिले में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्य नाथ ने कहा कि ये चुनाव न सिर्फ सत्ता के लिए, बल्कि महाराष्ट्र और देश के लिए भी अहम है। एक तरफ एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ नैतिकता से रहित गठबंधन है। महाविकास अघाड़ी में नूरा कुश्ती चल रही है। पवार और ठाकरे के बीच लड़ाई चल रही है और वे खुद को और देश को खतरे में डाल देंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को धमकाने का रहा है। अगर कांग्रेस न होती तो ये देश कभी न टूटता। अगर देश न टूटा होता तो आज पाकिस्तान न होता। 

 

उन्होंने कहा कि कल प्रियंका वाड्रा आई थीं तो उन्होंने विकास के बारे में कुछ नहीं कहा होगा, वह सिर्फ तोड़ने की बात करने आई थीं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बाला साहेब ठाकरे होते तो क्या वे कांग्रेस के साथ गठबंधन करते? लेकिन उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब के मूल्यों को किनारे रखकर कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया।

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.