Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
imphal, Huge quantity ,weapons and explosives

इंफाल । मणिपुर के जिरीबाम तथा चुराचांदपुर जिले से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। जिरीबाम में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दौरान लापता हुए छह लोगों की खोज में सुरक्षा बल व्यापक पैमाने पर तलाशी एवं छापामार अभियान चला रहे हैं।

 

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मणिपुर पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों ने मणिपुर पुलिस के एक आईजीपी की देखरेख में बड़ाबेकरा थाना अंतर्गत थांगबोइपुंजी, नारायणपुर गांव और जिरीबाम थाना के चंपानगर में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जिरीबाम जिले के चंपानगर क्षेत्र से दो डबल बैरल 12 बोर, एक 2 इंच मोर्टार, 36 जिंदा बैरल कारतूस और पांच खाली बैरल कारतूस बरामद किए गए।

 

इसके अलावा चुराचांदपुर जिले के एच कोटलियान गांव से एक .303 राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, दो शॉर्ट आरजी मॉडिफाइड पंपी, दो लॉन्ग आरजी मॉडिफाइड पंपी, पांच एके 47 जिंदा राउंड, दो 9 मिमी जिंदा राउंड, चार 12 बोर कार्ट केस, 18 नग .303 राइफल संशोधित जिंदा राउंड, 16 कंबल, दो टोपियां और एक स्कार्फ बरामद किये गये।

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.