Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भाजपा संगठन चुनाव में जगदलपुर के 98 बूथ के चुनाव प्रभारी सहप्रभारी नियुक्त
jagdalpur,BJP organization, appointed election in-charge
जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव के लिये प्रथम चरण में प्रत्येक बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। जिसके लिये प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गयी है। आज ग़रुवार काे भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर नगर मण्डल के अन्तर्गत आने वाले 98 बूथ में होने वाले बूथ समिति निर्वाचन के लिये चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने संगठन चुनाव को सर्वोपरि बताते हुये बूथ समिति निर्वाचन कार्य को निर्धारित समय में तय मापदण्डों के साथ पूर्ण करने कहा।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यशाला में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हो रहा है। प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता का काम पूर्णता की ओर है। संगठन चुनाव की समस्त प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, जिसमें सबसे पहले बूथ समिति निर्वाचन होने है, जिसे गंभीरता से समय पर संपन्न करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगर मण्डल के 15 शक्ति केन्द्र स्तर पर बनाये गये चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी की जानकारी ली और सभी को बूथ समिति निर्वाचन कार्य बिन्दु बाबत अवगत कराया। कार्यशाला को सांसद महेश कश्यप, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन मण्डल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया।

 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पानीग्राही, महापौर सफीरा साहू, नरसिंह राव, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, दीप्ति पाण्डेय, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, आलोक अवस्थी,राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही, मोतीलाल बघेल, यशवर्धन राव, धनसिंह नायक, रीना घोष, ममता पोटाई,प्रमीला कपूर, बसंती नायक, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग, नरेंद्र पाणिग्रही, रंजीत पाण्डेय, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, श्रीपाल जैन, लाला महावर, रितेश सोनी, योगेश शुक्ल, खेमसिंह देवांगन, राजा यादव, अशोक नेताम, गोविन्द ईनाणी,आशुतोष पाल, सूर्य भूषण सिंह, रौशन झा,अमर झा, दिलीप झा,कौशिक शुक्ल,रामकुमार मण्डावी, वीरू शर्मा, मनोज ठाकुर,शैलेष श्रीवास्तव,कमल पटवा, श्रीष मिश्रा, हरीश पारेख, कृष्णा ठाकुर, विनोद पाण्डेय, सुरेश मिश्रा,दशरथ गुप्ता, भुवनेश्वर ध्रुव, गणेश काले आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.