Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की जशपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा
jashpur,   Mansukh Mandaviya ,announced sports stadium

जशपुर/रायपुर । केंद्रीय युवा कार्यक्रम,खेल,श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया बुधवार काे जशपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ.मांडविया ने जशपुर जिले में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा, यही शुभकामना है। इसके साथ उन्हाेंने अपनी विशेष पदयात्रा शुरू की।


जशपुर के पुराना नगर मैदान से शुरू हुई भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर पदयात्रा’ में केंद्रीय डा. मांडविया के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उन्हाेंने भगवान बिरसा मुंडा की जय के नारे लगाकर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि ये सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के यूथ वॉलंटियर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम है। ये देश को आगे ले जाने के लिए युवा विभाग मंत्रालय के द्वारा माय भारत वॉलंटियर संगठन खड़ा किया गया है। माय भारत संगठन में युवा अपने आप स्वैच्छिक सेवा में जुड़ जाते हैं। माय भारत के प्लेटफॉर्म से जुड़ कर युवा किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

 

डा.मंडाविया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से युवाओं को प्रेरणा लेकर जशपुर के युवा अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। 25 साल की उम्र में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लोहा लिया। उन्हाेंने कहा कि छत्तीसगढ़ से विकसित भारत की कल्पना साकार हो रही है। मुख्यमंत्री साय की मांग पर भारत सरकार के सहयोग से जशपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक में जशपुर का खिलाड़ी जरूर पहुंचेगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसे प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इस उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा आयोजित की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि गुलामी के दौरान जनजातीय समूह के लोगों ने भी अपना बलिदान दिया। हम छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को नमन करते हैं। जनजातीय संस्कृति प्रकृति से प्रेम करने वाली संस्कृति है। कलाओं से प्रेम करने वाली संस्कृति हैं। जनजातीय संस्कृति को बचाने की चिंता है। भारत के जनजातीय समूहों के उत्थान में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जितने काम हुए हैं उतने काम कभी नहीं हुए।

 

गाैरतलब है कि बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) को लेकर मुख्यमंत्री साय के गृह जिले जशपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।  इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाएं हाेंगी। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन के बाद जशपुर जिले और प्रदेश का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े सहित विधायक शामिल हुए।

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.