Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रैंगिग मामले में रायपुर मेडिकल काॅलेज के पांच छात्र एक माह के लिए निलंबित
raipur, Five students, Raipur Medical College

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार काे पत्र लिखकर पांचों छात्रों के परिजनों को कॉलेज में बुलाकर स्टाम्प में उनके बच्चों के द्वारा भविष्य में रैगिंग में संलिप्त न होने से संबंधित शपथ पत्र देने कहा गया है। इसके पहले हुई कार्रवाई में सेकंड ईयर के दो छात्रों को 10 दिनों के लिए कॉलेज से निलंबित किया गया था। रैगिंग का यह मामला दिवाली से पहले का है।

सीनियर छात्रों के द्वारा रैगिंग की गतिविधियां व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित की जा रही थी। जूनियर और सीनियर छात्रों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें रैगिंग के लिए सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को निर्देश देते थे। इसी में ग्रुप में छात्रों के लिए ड्रेस कोड और सर मुंड़वाने संबंधी मैसेज भेजा गया। यह मैसेज जूनियर छात्रों ने अपने परिजनों को भेज दिया। परिजन ने स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायत की। शिकायत पर जब कॉलेज प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तब फर्स्ट ईयर के छात्रों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और नेशनल मेडिकल कमीशन नई दिल्ली को दी। इसके बाद यह मामला कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी तक पहुंचा।


मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद पहले दीप राज वर्मा और अंशु जोशी को चार नवंबर के दिन सभी क्लास और क्लिनिकल पोस्टिंग से 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 8 नवंबर को एंटी रैगिंग सेल को ईमेल से मिली शिकायत के आधार पर 11 नवंबर को फिर से कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीन ने की। बैठक में समिति के द्वारा जांच के बाद द्वितीय वर्ष एमबीबीएस 2023 बैच के छात्र अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता के रैगिंग गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर इन सभी पांचों छात्रों को तत्काल प्रभाव से एक माह के लिए सभी कक्षाओं और क्लिनिकल पोस्टिंग से निलंबित कर दिया गया।

 

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.