Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मणिपुर के जिरीबाम मुठभेड़ क्षेत्र से दो बुजुर्गों के शव बरामद
imphal, Bodies of two elderly , encounter area

इंफाल । मणिपुर के जिरीबाम जिले में बीते सोमवार को हुई गोलीबारी के बाद मंगलवार की सुबह मुठभेड़ वाले इलाके में दो बुजुर्गों के शव बरामद किये गये हैं। बरामद किए गए दोनों शवों की पहचान लैशराम बलेन और माइबाम केशोर के रूप में की गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच जिरीबाम जिला प्रशासन ने इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रतिबंध जारी कर दिया है।

 

जिरीबाम जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते कल हथियारबंद कुकी उग्रवादियों की बाराबेकरा उपमंडल के जकुराधार करोंग में सुरक्षा बलों के साथ जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 10 कुकी उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। गोलीबारी के बाद पांच नागरिक लापता हो गए थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लैशराम बलेन और मैबाम केशोर के शव आज (मंगलवार) तड़के जकुराधार करोंग इलाके में मलबे से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि जकुराधोर के कोरोंग इलाके में उग्रवादियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी। माना जा रहा है कि आग में दो बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य तीन लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के विरोध में मंगलवार सुबह पांच बजे से पहाड़ी क्षेत्र के अधिकांश कुकी-जो इलाकों में बंद चल रहा है। कुकी-जो काउंसिल ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में शाम 6 बजे तक पूर्ण बंद का आह्वान किया है। कुकी-जो पार्षद ने दावा किया कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने कल दस कुकी युवाओं की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज का पहाड़ बंद विरोध स्वरूप और सामूहिक रूप से दुख और एकजुटता व्यक्त करने के लिए है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज तक जिरीबाम में स्थिति शांत है लेकिन तनाव है। पुलिस समेत सुरक्षा बल संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से गश्त कर रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.