Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाराष्ट्र के सोलापुर में चुनाव आयोग ने फिर की उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच
mumbai, Election Commission , Uddhav Thackeray

मुंबई । चुनाव आयोग की टीम ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की फिर जांच की। इससे पहले भी उनके हेलीकॉप्टर की जांच यवतमाल में की गई थी। उद्धव ठाकरे में हेलीकॉप्टर में चुनाव आयोग की ओर से की जा रही सामानों की जांच का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया है। इसके बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है।

 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से उनके सामान की जांच की जा रही है, इसी तरह की जांच सभी स्टार प्रचारकों की होनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के लिए भी इसी तरह की जांच की जाएगी। जब उनकी जांच की जाएं तो उसका वीडियो उन्हें भी भेजें।

 

राष्ट्रवादी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि किसी नेता को टारगेट करके चुनाव आयोग का इस तरह का कृत्य ठीक नहीं है। चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के इशारे पर इस तरह का काम कर रहा है।

 

शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। अगर शिवसेना (यूबीटी) के नेता के हेलीकॉप्टर की जांच होती है तो मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर की भी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही केंद्रीय स्टारप्रचारकों की भी जांच की जानी चाहिए।

 

कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि चुनाव आयोग का काम सामानों की जांच करना है, उन्होंने अपना काम किया है, लेकिन चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर सत्तापक्ष के लोगों की भी जांच करना चाहिए।

 

राकांपा (एपी) के अध्यक्ष अजीत पवार ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है , उसे अपना काम करने देना चाहिए।

 

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जांच की थी। उद्धव ठाकरे सिर्फ सहानुभूति पाने के लिए इसे प्रचारित कर रहे हैं।

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.