Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अब अभिनेता मिथुन को जान से मारने की धमकी
kolkata, Now threat, kill actor Mithun

कोलकाता । भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान के शहजादा भट्टी नामक एक गैंगस्टर ने वीडियो संदेश के जरिए मिथुन को धमकी दी है।

 

इस वीडियो में कहा गया है कि मिथुन के हालिया बयान से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके बदले में उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी गई है। वीडियो में मिथुन को 10-15 दिनों के अंदर माफी मांगने की समय सीमा दी गई है, अन्यथा उनकी जान को खतरा बताया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि मिथुन चक्रवर्ती वर्ष 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए मिथुन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित ईजेडसीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान, उन्होंने तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर के उस विवादास्पद बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम अनुपात की बात कही थी। इसके जवाब में मिथुन ने कहा, "मैं गृह मंत्री के सामने कह रहा हूं, जो करना होगा, वो करेंगे। हमारी मां भागीरथी है, इस पर किसी को कुछ नहीं कहने देंगे। लेकिन जो भी गलत करेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे।"

 

मिथुन के इस बयान के बाद कोलकाता के कई पुलिस थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। बीते मंगलवार, जोड़ासांको और बउबाजार थाने में कुछ स्थानीय लोगों ने मिथुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। इसके अलावा, विधाननगर दक्षिण थाने में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन सभी शिकायतों के बीच अब उन्हें पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है।

 

इससे पहले भी पिछले दो महीनों में अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों के पीछे कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। अभी तक पाकिस्तान से मिली धमकी पर मिथुन चक्रवर्ती की ओर से काेई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

MadhyaBharat 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.