Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ड्रोन से भेजी गई दवाई
raipur, Medicines sent,Chhattisgarh

कोंडागांव/रायपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ड्रोन के जरिए दूरस्थ अंचल में दवाओं की आपूर्ति गई है। कोंडागांव जिले में जिला अस्पताल के बाहर रिमोट का बटन दबाकर ड्रोन के जरिए मर्दापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक दवाएं पहुंचाई गई हैं। ड्रोन सेवा की शुरुआत केंद्र सरकार की तरफ से की गई है।खासतौर पर केंद्र सरकार के टीकाकरण सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए यह एक पहल है।

 

कोंडागांव जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को बताया कि विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में रविवार दोपहर बाद जिला अस्पताल कोंडागांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल तक ड्रोन के जरिये मेडिकल किट सफलता पूर्वक पहुंचाई गई। इस ट्रायल में बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी रेडविंग का विशेष योगदान रहा है। रेडविंग ने इस ड्रोन तकनीक का विकास किया है, जो कम समय में स्वास्थ्य सामग्री को दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाने में सक्षम है। विधायक लता उसेंडी ने इस ट्रायल के बारे में कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्र मर्दापाल में इस ड्रोन सेवा के माध्यम से हम स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में तेजी ला सकते हैं और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा सकते हैं।

 

बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं लेकर हमेशा से कठिनाइयां रही हैं। गांवों में दूर अंदरूनी क्षेत्रों में तथा पहुंच विहीन क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी, दवाइयों की उपलब्धता और ख़ास तौर पर सैंपल की जांच को लेकर दिक्कत होती रही है। ऐसे में सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ड्रोन के जरिए दूरस्थ अंचल में दवाओं की आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू की है। अब ड्रोन के जरिए दूरस्थ अंचल में दवाओं की आपूर्ति कर एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। इससे ब्लड और दवा जिला अस्पताल से सभी अस्पतालों तुरंत पहुंचेगी, और लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सेवा भी मिलने लगेगी।

 

कोंडागांव के सीएमएचओ डॉ आरके सिंह ने बताया कि इस ड्रोन सेवा को दूरस्थ इलाकों में मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। ड्रोन ना सिर्फ दवाओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचेगा, बल्कि वहां से डॉक्टरों की टीम कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पहुंचे हुए मरीजों के ब्लड और यूरिन जैसे सैंपल ड्रोन के सहारे वापस भेजेगी। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जकसेतु उसेंडी, जिला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, कोंडागांव तहसीलदार सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.