Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जया प्रदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain,Jaya Prada, visited Baba Mahakal

उज्जैन । फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा रविवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी 'बाबा महाकाल में गहरी आस्था है, इसलिए अक्सर भगवान के दर्शन के लिए यहां आती रहती हूं। मुझे यहां आकर लगता है कि साक्षात भगवान का स्पर्श मुझे हो रहा है।

 

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि उज्जैन प्रवास के दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया। जयाप्रदा ने नंदी हॉल से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। उसके बाद उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करने के बाद वे नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आई।

 

पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने बाबा से मध्य प्रदेश के लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा है। उनके खुश और सुरक्षित रहने के लिए कामना की है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं साक्षात भगवान को देख रही हूं, उन्हें छू रही हूं। मैं उनका आशीर्वाद पाकर धन्य हो गई हूं। उन्होंने कहा कि मैं बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हूं, जब भी मौका मिलता है तो बाबा के दर्शन करने दौड़ी चली आती हूं। मुझे बाबा महाकाल पर पूर्ण विश्वास है, वही हमारा शुभ और मंगल करते हैं। सनातन धर्म के लिए हम जो प्रचार करते हैं। यहां तो साक्षात हमारे भगवान विराजमान हैं।

 

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.