Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
झारखंड विधानसभा चुनाव में विचारधारा की लड़ाई : राहुल गांधी
jharkhand,Battle of ideologies ,Rahul Gandhi

पूर्वी सिंहभूम । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन तो दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा, इज्जत दूसरी तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार। हम कहते हैं कि संविधान को बचाना है। संविधान हिंदुस्तान का है और संविधान जनता की रक्षा करता है जबकि भाजपा चाहती है कि संविधान को खत्म किया जाए और जैसे पहले हुआ करता था वैसे एक बार फिर हिंदुस्तान को चलाया जाए।

राहुल शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के गांधी मैदान में सभा को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि हमने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाली थी। एक ही मैसेज था कि हिंदुस्तान को जोड़ना है और सबको एक साथ आगे लेकर चलना है। हमने नारा दिया था, नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलेंगे जबकि नरेन्द्र मोदी हिंदुस्तान को बांटते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। एक जात को दूसरे जात से लड़ाते हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। 

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में बेरोजगारी फैल गई है। नरेन्द्र मोदी की पॉलिसी ने हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी लाई है। नोटबंदी और जीएसटी पॉलिसी नहीं हैं। ये गरीबों को, किसानों को और मजदूरों को मारने के हथियार हैं। उन्होंने सवाल किया कि नरेन्द्र मोदी ने आपका कितना कर्जा माफ किया है। एक भी नहीं लेकिन अडाणी और अंबानी जैसे 25 लोगों का 16 लाख करोड़ माफ किया है। उनके लिए जो भी वो चाहते हैं पीएम करने को तैयार है लेकिन आप कर्जा माफी मांगो, रोजगार मांगो आपको मोदी जी कुछ नहीं देते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने, इंडिया गठबंधन ने झारखंड में फैसला लिया है कि जितना पैसा ये लोग अरबपतियों को देते हैं उतना पैसा हम आपके बैंक आकउंट में डालेंगे।

राहुल ने कहा कि महिलाएं देश की रीढ़ हैं। इसलिए हमने सबसे बड़ी स्कीम महिलाओं के लिए बनाया है। झारखंड की महिलाओं को चुनाव जीतने के एकदम बाद 2500 रुपये बैंक अकाउंट में देंगे। पहली तारीख को आपके बैंक आकउंट में जाएगा। आपको राशन 7 किलो हर व्यक्ति को हर महीने मिलेगा और गैस सिलेंडर 450 रुपये का होगा। ये है हमारी महिलाओं के लिए पहली गारंटी।

राहुल ने कहा कि अब झारखंड में कोई बीमार होगा तो हम आपके लिए हेल्थ इंशोरेंस ला रहे हैं। जो भी महंगे ऑपरेशन होते हैं गरीब से गरीब व्यक्ति को 15 लाख का इलाज झारखंड की सरकार देगी। किसानों को धान के लिए 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। आपकी शिक्षा के लिए हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोलने जा रहे हैं। दस लाख युवाओं को हम झारखंड में प्राइवेट सेक्टर में और पब्लिक सेक्टर में सरकार में रोजगार देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके सामने एक दीवार बनाई गई है। कहा गया है कि 50 प्रतिशत से ज्यादा रिजर्वेशन नहीं मिल सकता। मैंने संसद में साफ कह दिया कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस दीवार को तोड़ देगी। झारखंड में दलितों को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। आदिवासियों को 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत मिलेगा। पिछड़े वर्ग को 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। हम जाति जनगणना कराना चाहते हैं। हम पता लगाना चाहते हैं कि इस देश में अल्पसंख्यक कितने हैं, दलित कितने हैं और आदिवासी कितने हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.