Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइक‍िल सवार की मौत
rajnandgaon,One person riding ,motorcycle died

राजनांदगांव । राष्ट्रीय मार्ग पर बने फ्लाइओवर पर आज शन‍िवार सुबह एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक शासकीय कर्मी की मौत हो गई है। वहीं एक व्‍यक्‍त‍ि गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों व्‍यक्‍त‍ि सेवा सहकारी सम‍ित‍ि प्रबंधकों की हड़ताल में शाम‍िल होने दुर्ग जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। वहीं अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

 

म‍िली जानकारी के अनुसार शहर के गुरुद्वारा के सामने फ्लाईओवर के उपर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में एक अन्‍य घायल हुआ है। ज‍िसे मेड‍िकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे का श‍िकार हुए दोनों व्‍यक्‍त‍ि सम‍ित‍ि प्रबंधकों के हड़ताल में शाम‍िल होने दुर्ग जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात ट्रक ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले ल‍िया और मोके पर ही च‍िचोला क्षेत्र के चारभांटा न‍िवासी पीतांबर स‍िंह की मौत हो गई। वहीं उनके साथी पेंड्री के ठाकुरटोला न‍िवासी श‍िव चंद व‍िश्‍वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इस मामले में सीएससी पुष्‍पेंद्र नायक ने बताया क‍ि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई है। शहर के बीच से गुजर रही फ्लाइओवर के उपर हुए हादसे की सूचना म‍िलने पर तत्‍काल हाइवे पेट्रोलि‍ंग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए मेड‍िकल कॉलेज अस्‍पताल भेज द‍िया गया है। वहीं दूसरे घायल व्‍यक्‍त‍ि को अस्‍पताल में भर्ती करा द‍िया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुल‍िस ने इस हादसे की सूचना मृतक के पर‍िजनों को और दुर्ग में आयोज‍ित आंदोलन के पदाध‍िकार‍ियों को दी। इसके बाद दुर्ग के सम‍ित‍ि के प्रबंधक यहां पहुंच चुके हैं1 पुल‍िस अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.