Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आर्थर रोड जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों से गैंगवार का खतरा बढ़ा
mumbai, Danger of gang war,Arthur Road Jail

मुंबई । आर्थर रोड जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों की वजह से गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।

 

महाराष्ट्र जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हम संभावित गैंगवार या बिश्नोई गिरोह के शूटरों के उत्पात की संभावना को लेकर चिंतित हैं, जिनकी संख्या अब 20 से अधिक है, जो जेल के भीतर अशांति पैदा कर सकते हैं।" इससे जेल के अंदर माहौल खराब हो सकता है। इसी वजह से हमने कोर्ट में बिश्नोई गिरोह के शूटरों को अलग-अलग जेलों में रखे जाने के लिए आवेदन दिया है।

 

मुंबई के आर्थर रोड जेल में लारेंस बिश्नोई गिरोह के कुल 23 लोगों को रखा गया है। इनमें पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के 18 और सलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग मामले के 5 आरोपित हैं। जेल में बाबा सिद्दीकी और सलमान खान के यहां फायरिंग मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों को दूसरों के साथ संपर्क को रोकने के लिए उच्च सुरक्षा सुरक्षा रखी गई है। आर्थर रोड जेल में दाऊद गिरोह, छोटा राजन गिरोह सहित कई गिरोहों के बदमाशों को रखा गया है। सलमान खान मामले में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर जेल के अंदर डी-गैंग से खतरे पर चिंता व्यक्त की थी और सितंबर की शुरुआत में महाराष्ट्र और बिहार सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की थी।

सूत्र बताते हैं कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों और अन्य कैदियों के बीच विवाद हो चुका है, इसी वजह जेल प्रशासन किसी भी बड़ी घटना होने से पहले ही लारेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को अन्य जेल में शिफ्ट करना चाहता है।

 

 

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.