Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लोकायुक्त ने जनपद पंचायत के लेखापाल काे रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
dhar,Lokayukta arrested,District Panchayat

धार । मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लाेकायुक्त पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार काे इंदाैर लाेकायुक्त ने धार जिले में गंधवानी जनपद पंचायत के लेखापाल काे 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आराेपित लेखपाल द्वारा सीसी रोड का निर्माण करने के लिए जारी राशि काे आबंटित करने मांग पत्र भेजने के एवज में रिश्वत की रकम मांगी गई थी। आराेपित लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है, आगे की जांच जारी है।

 

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इंदाैर लाेकायुक्त काे शिकायत की थी। अपनी शिकायत में आवेदक गुलाब सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में 10 लाख रुपये की राशि से सीसी रोड का निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की पहली किस्त पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी। इस परियोजना की शेष राशि जो अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी, उसके लिए लेखापाल मनोज बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। आरोप है कि लेखापाल मनोज बैरागी ने इस मांग पत्र को जिला पंचायत कार्यालय भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस राशि की मांग से परेशान होकर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय को शिकायत की।

 

लोकायुक्त द्वारा शिकायत की सत्यता करने पर जांच में सही पाया गया। इसके बाद याेजना अनुसार शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को आवेदक गुलाब सिंह ने तय राशि में से 40 हजार रूपये की राशि दी। जिसे मनोज बैरागी ने जैसे ही लिया, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और आरोपी से अन्य संभावित भ्रष्टाचार के मामलों की भी पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.