Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उमर अब्दुल्ला पाकिस्तान को खुश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और संविधान का अपमान कर रहे हैं: चुघ
new delhi,Omar Abdullah , Chugh

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली एनसी सरकार द्वारा विधानसभा में अनुच्छेद 370 पर प्रस्ताव लाने को संविधान और भारत के सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं का घोर अपमान बताया है। उनका कहना है कि यह संसद का अनादर करने के समान है, जिसने अनुच्छेद 370 के उन्मूलन पर अपनी मुहर लगाई थी। चुघ ने कहा कि संसद ने जो मंजूरी दी है और जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दी है उसे उलटने की कोशिश की गई है।

 

 

 

बुधवार को मीडिया से बातचीत में तरुण चुध ने एनसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उमर अब्दुल्ला सरकार का घोर राष्ट्रविरोधी कृत्य है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान आईएसआई द्वारा निर्धारित एजेंडे को आगे बढ़ाना है। एनसी सरकार आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने के बजाय पाकिस्तान के एजेंडे पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। चुघ ने इसे उमर अब्दुल्ला सरकार की "घटिया राजनीतिक नौटंकी" बताया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के लोगों का बड़ा जनादेश है। चुघ ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार जानबूझकर ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण करके जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है और जम्मू-कश्मीर को पाषाण युग में वापस ले जाने की कोशिश कर रही है।

 

MadhyaBharat 6 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.