Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: चश्मदीद गवाह को जान से मारने की धमकी
mumbai, Baba Siddiqui ,Eyewitness received

मुंबई । राकांपा नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो चश्मदीदों को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत दोनों चश्मदीदों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। इसके बाद दोनों के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को की गई थी। इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह इकबाल शेख और सोएब खान को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। इन दोनों को आए फोन काल में कहा गया है कि अगर जीना चाहता है तो पांच करोड़ रुपये तैयार रख, वर्ना तुझे तेरे बॉस के पास पहुंचा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद इकबाल शेख ने खार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई, जबकि शोएब खान ने निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। इन दोनों मामलों की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

 

खार पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि शेख की बिल्डिंग में एक पुलिस कांस्टेबल को तैनात किया गया है, जहां कुछ दिन पहले कुछ संदिग्धों को तस्वीरें क्लिक करते देखा गया था। तस्वीर क्लिक करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ लगता है। चूंकि यह जबरन वसूली का मामला है, इसलिए हमने मामले को आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

MadhyaBharat 6 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.