Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नक्सलियों ने डीआरजी जवान के भाई पर किया प्राणघातक हमला
dantewada, Naxalites fatally attack, DRG jawan

दंतेवाड़ा । जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हिरोली में नक्सलियों ने डीआरजी जवान देवा के भाई लक्ष्मण कुंजाम पर 8 से 10 की संख्या में पहुंचे नक्सलियओं ने धारदार हथियार से वारकर प्राणघातक हमला किया है। घायल युवक लक्ष्मण कुंजाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके प्रथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए इसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली डीआरजी जवान देवा को मारने पहुंचे थे, लेकिन उसके भाई पर हमला कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिरोली निवासी घायल लक्ष्मण कुंजाम का भाई देवा दंतेवाड़ा डीआरजी में पदस्थ है। गांव वालों के अनुसार मंगलवार देर रात लगभग 8 से 10 की संख्या में नक्सली घायल लक्ष्मण कुंजाम के घर पहुंचकर घर के बाहर खड़े होकर देवा बाहर निकल की आवाज लगाई। आवाज सुनकर भाई लक्ष्मण कुंजाम घर से बाहर निकला, नक्सली उसे देवा समझकर उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए, फिर वह मर गया सोचकर उसे उसी हालत में छोड़कर जंगल की तरफ फरार हाे गये। जिसके बाद परिजन घायल को पहले दंतेवाड़ा अस्पताल लेकर आए फिर यहां से इसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए इसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि परिजनों ने रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी। पुलिस का कहना है कि वारदात की सूचना मिली है, यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश इस पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की आखिर हमला किसने किया है।

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.