Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
 हाउसिंग बोर्ड संपदा अधिकारी के सहायक काे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथाें गिरफ्तार किया
sagar, Housing Board Estate , assistant arrested

सागर । सागर लाेकायुक्त पुलिस ने मंगलवार काे बड़ी कार्रवाई काे अंजाम दिया है। लाेकायुक्त टीम ने मकरोनिया स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में संपदा अधिकारी के सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथाें गिरफ्तार किया है। आरोपित सहायक द्वारा फरियादी से आवंटित आवास उसकी पत्नी के नाम पर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना की जा रही है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार खुरई के कबीर वार्ड निवासी फरियादी यशवंत (39 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने लाेकायुक्त काे शिकायत की थी। अपनी शिकायत में फरियादी यशवंत ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में मप्र गृह निर्माण मंडल से ईडब्ल्यूएस मकान लिया था, जिसकी वह किश्तें भी चुका रहा था। रजिस्ट्री के लिए आगे की प्रक्रिया होनी थी। आवंटित आवास में वह पत्नी का नाम जुड़वाना चाहता था, जिसके एवज में सहायक कार्यालय संपदा अधिकारी बृजेश नायक द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। अंतिम किश्त 25 अक्टूबर 2023 के बीच में उसे दो-चार बार बुलाया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो रही थी।

 

यशवंत ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की।जांच उपरांत आराेप सही पाये जाने लाेकायुक्त ने आराेपित सहायक काे रंगे हाथाें पकड़ने की याेजना बनाई। एक दिन पहले सोमवार को फरियादी यशवंत मकरोनिया स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय गया तो वहां वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा कर बृजेश नायक को 16 हजार रुपये में बात तय हो गई। जिसके बाद आज मंगलवार दाेपहर को फरियादी यशवंत कार्यालय में पदस्थ सहायक कार्यालय संपदा अधिकारी बृजेश नायक को 16 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये दिए। जिसे बृजेश नायक ने अपने पास रख लिया। तभी कार्यालय के बाहर मौजूद लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर बृजेश नायक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो रिश्वत के रुपये उसके पास मिले। लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी के नेतृत्व में निरीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पूरी कार्रवाई कर बृजेश नायक के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

MadhyaBharat 22 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.