Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का धरना-प्रदर्शन
raipur,Protest by Computer Operators,Minister OP Chaudhary

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज मंगलवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंत्री वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के सामने यह धरना आयोजित किया गया है। 

संघ के सदस्यों का कहना है कि, 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग उनके द्वारा की जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि, सरकार द्वारा उनके विभागों को स्थायी रूप से मान्यता दी जानी चाहिए, ताकि उनकी सेवाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके। धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

साथ ही उनका कहना है कि, पिछले कई महीनों से वे अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धरने में शामिल कंप्यूटर ऑपरेटरों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया है।

प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए हैं, जिन पर उनकी मांगों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने चेतावनी दी है कि, अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

 

 

MadhyaBharat 22 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.