Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पीड़िता के माता-पिता के कहने पर डॉक्टर्स ने अनशन तोड़ा
kolkata, Doctors broke,victim

कोलकाता । धर्मतला में पांच अक्टूबर से अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स ने सोमवार रात आमरण अनशन समाप्त कर दिया। इसी के साथ उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भी अनशन खत्म हो गया।  जूनियर डॉक्टर्स ने यह कदम आरजीकर की पीड़िता डॉक्टर के माता-पिता के आग्रह पर उठाया। इसके साथ ही, आज सुबह से  प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली गई। सोमवार को  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई बैठक के बाद डॉक्टरों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। अनशन समाप्ति की घोषणा के समय पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता भी धर्मतला में उपस्थित रहे।

जूनियर डॉक्टर रुमेलिका कुमार ने कहा, "यह निर्णय किसी सरकारी अनुरोध पर नहीं लिया गया है, बल्कि पीड़िता के माता-पिता और आम जनता के लिए हमने यह अनशन समाप्त किया है।" इसी के साथ जूनियर डॉक्टर्स ने आगे की रणनीति भी तय की। जूनियर डॉक्टर देबाशीष हालदार ने कहा, "हम आम जनता के हित में यह आंदोलन कर रहे थे और आगे भी करेंगे। इसीलिए हमने अनशन समाप्त किया है। हम आगामी शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महा-समारोह का आयोजन करेंगे।"

पांच अक्टूबर को धर्मतला में आमरण अनशन की शुरुआत करने वाले जूनियर डॉक्टर्स में स्नेघा हाजरा (कोलकाता मेडिकल कॉलेज), सायंतनी घोष हाजरा (केपीसी मेडिकल कॉलेज), अर्नब मुखोपाध्याय (एसएसकेएम), तनया पांजा (कोलकाता मेडिकल कॉलेज), पुलस्त्य आचार्य (नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज), और अनुश्तुप मुखोपाध्याय (कोलकाता मेडिकल कॉलेज) शामिल थे। छह अक्टूबर को आरजी कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो ने भी अनशन में हिस्सा लिया था।

अनशन के दौरान कई डॉक्टर्स की तबीयत बिगड़ी। 10 अक्टूबर को अनिकेत को आरजी कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 11 अक्टूबर को अन्य दो जूनियर डॉक्टर परिचय पंडा (वीआईएमएस अस्पताल) और अलोलिका घड़ुई (कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज) भी अनशन में शामिल हुए। धीरे-धीरे अन्य डॉक्टर भी बीमार होते गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

 

 

MadhyaBharat 22 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.