Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चिंताओं से घिरे विश्व में आशा का संचार कर रहा भारत : प्रधानमंत्री मोदी
new delhi, India is spreading, Prime Minister Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत विभिन्न चिंताओं से घिरे विश्व में आशा का संचार कर रहा है और हर क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल में काम की गति के कारण कई एजेंसियों ने भारत के विकास के पूर्वानुमान को संशोधित किया है।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल के वर्ल्ड समिट 2024 : द इंडिया सेंचुरी के संबोधन में कहा कि इस समिट में अनेक विषयों पर चर्चा होगी। अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े ग्लोबल लीडर्स भी अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 4-5 साल के दौरान ज्यादातर चर्चाओं में भविष्य को लेकर चिंता कॉमन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय वैश्विक महामारी से निपटने की चिंता थी। कोविड बढ़ा तो दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता होने लगी। कोरोना ने महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता बढ़ायी। जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता तो थी ही, फिर जो युद्ध शुरू हुए, उनकी वजह से चिंता और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि आज हम भारतीय सदी के बारे में चर्चा करने के लिए यहां आए हैं। जब दुनिया अनिश्चितताओं से जूझ रही है, तब भारत आशा की किरण बनकर चमक रहा है। हालांकि भारत की अपनी चिंताएं हैं, लेकिन हम सभी भारत के प्रति सकारात्मकता महसूस करते हैं।

उन्होंने पिछले एक दशक की विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। पिछले 10 सालों में करीब 12 करोड़ शौचालय बने, 16 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले। पिछले 10 साल में भारत में 350 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और 15 से ज्यादा एम्स बने। पिछले 10 साल में भारत में 1.5 लाख से ज्यादा नए स्टार्टअप बने। 8 करोड़ युवाओं ने मुद्रा लोन लेकर पहली बार अपना काम शुरू किया है।

 

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.