Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
करवा चौथ पर इस साल चांद कुछ कम करायेगा इंतजार
bhopal,  moon will reduce, Karva Chauth

भोपाल । सुहागिन महिलाओं को हर वर्ष करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और बेहतर जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं दिनभर उपवास रखते हुए रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन और पूजन करते हुए अपना व्रत खोलती हैं।

 

करवाचौथ के चंद्रमा का शाम होते ही इंतजार आरंभ हो जाता है। चंद्रोदय के समय को सोशल मीडिया द्वारा तो बताया ही जा रहा है लेकिन वह आपके शहर का ही समय हो, यह जरूरी नहीं है। इसके लिये करवाचौथ का चंद्रमा आपके शहर में कब उदित होगा इसकी जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी।

 

सारिका ने बताया कि देश के पूर्वी राज्‍यों में यह सबसे पहले दर्शन देकर उसके लगभग 2 घंटे बाद पश्चिमी शहरों में उदित होगा। अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में यह शाम 6 बजकर 50 मिनट पर उदित होना आरंभ होगा तो पश्चिम में सोमनाथ में चंद्रदर्शन के लिये 8 बजकर 43 मिनट तक का इंतजार करना होगा। इसी प्रकार मध्‍य प्रदेश में सिंगरौली में यह 7 बजकर 44 मिनट पर उदित होगा तो पश्चिम में नीमच में इसके दर्शन बजे 8 बजकर 17 मि‍नट से आरंभ होंगे।

 

सारिका ने बताया कि पंचांग कैलेंडर में किसी खास शहर का चंद्रोदय का समय होता है, लेकिन आपके शहर के लिये यह अलग हो सकता है। चंद्रोदय होना और आपके घर आंगन से चंद्रदर्शन होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। चंद्रोदय का जो समय किसी शहर के लिये बताया जाता है, उस समय चंद्रमा क्षितिज से ऊपर आना आरंभ करता है। इसके लगभग 15 मिनट बाद वह उस ऊंचाई को प्राप्‍त करता है जब आप इसके दर्शन करने की स्थिति में आ पाती हैं।

 

सरगी का महत्व और शुभ मुहूर्त-

सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लेती हैं और सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करती हैं। सरगी में मिठाई, फल, सेवईं, पूड़ी और साज-श्रृंगार का सामान दिया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। ऐसे में 20 अक्तूबर को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर है। करवा चौथ पर सरगी सूर्योदय होने से दो घंटे पहले खाई जाती है। ऐसे में करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

 

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त-

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा अर्चना करती हैं। इस बार करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बना हुआ है। करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम को 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

 

स्‍थान चंद्रोदय का समय ( रात्रि)-

 

नर्मदापुरम 08 बजकर 08 मि‍नट

 

इटारसी 08 बजकर 09 मि‍नट

 

भोपाल 08 बजकर 08 मि‍नट

 

सीहोर 08 बजकर 09 मि‍नट

 

रायसेन 08 बजकर 06 मि‍नट

 

उज्‍जैन 08 बजकर 15 मि‍नट

 

देवास 08 बजकर 15 मि‍नट

 

इंदौर 08 बजकर 16 मि‍नट

 

बड़वानी 08 बजकर 21 मि‍नट

 

खरगौन 08 बजकर 21 मि‍नट

 

झाबुआ 08 बजकर 21 मि‍नट

 

जबलपुर 07 बजकर 58 मि‍नट

 

छिंदवाड़ा 08 बजकर 04 मि‍नट

 

जयपुर 08 बजकर 05 मि‍नट

 

बांसवाड़ा 08 बजकर 19 मि‍नट

 

जोधपुर 08 बजकर 18 मि‍नट

 

अंबिकापुर 07 बजकर 44 मि‍नट

 

नई दिल्‍ली 07 बजकर 54 मि‍नट

 

मुम्‍बई 08 बजकर 37 मि‍नट

 

कोलकाता 07 बजकर 24 मि‍नट

 

अमृतसर 07 बजकर 55 मि‍नट

 

गुड़गांव 07 बजकर 55 मि‍नट

 

पटना 07 बजकर 30 मि‍नट

 

MadhyaBharat 19 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.