Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर के ठिकानाें पर लाेकायुक्त का छापा
bhopal, Police Commissioner raids , junior auditor

भोपाल । लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार तड़के भाेपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के ठिकानों पर छापा मारा। लोकायुक्त को भ्रष्टाचार और आय से अधिक अर्जित करोड़ों रुपये रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। रमेश हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित बंगले, गांधीनगर स्थित लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ हायर सेकेंडरी स्कूल, किरण प्रेरणा स्कूल, मैरिज गार्डन समेत कुल 6 ठिकानों पर छापा मारा गया। अब तक की जांच में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल लाेकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

रमेश हिंगोरानी सतपुड़ा भवन स्थित शिक्षा सचिवालय के तकनीकी शिक्षा विभाग में जूनियर ऑडिटर पद से रिटायर हुए हैं। रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे लाेकायुक्त की टीम ने बैरागढ़ में दबिश दी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित दो स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की।

लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के दो स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जेवरात का भी आकलन किया जा रहा है। लोकायुक्त की टीम को हिंगोरानी परिवार के बैरागढ़ स्थित लक्ष्मण नगर के बंगले पर क्रेटा और स्कॉर्पियो समेत 4 कार और 5 दोपहिया वाहन भी मिले। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है।

सरकारी जमीन को बेचने के लगे थे आरोप-

रमेश हिंगोरानी, उनके बेटे योगेश और नीलेश पर भोपाल के गांधीनगर इलाके में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने के भी आरोप लग चुके हैं। हिंगोरानी का एक मैरिज गार्डन भी दो साल पहले प्रशासन ने तोड़ा था। अधिकारियों ने कहा था कि ये सरकारी जमीन पर बना था। आरोप है कि रमेश हिंगोरानी और उनके बेटों ने सामाजिक संस्था लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ एजुकेशन सोसाइटी के तीन स्कूलों पर भी कब्जा जमा रखा है। लोकायुक्त को मिली शिकायत में इस बात का भी जिक्र है। शासकीय कर्मचारी को लाभ के पद पर रहने का अधिकार नहीं है, इसके बावजूद रमेश ने अपने दोनों बेटों को बगैर योग्यता के समिति के स्कूलों का संचालक बना रखा है। उन्हें वेतन के रूप में मोटी रकम दी जा रही है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 16 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.