Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अनुपस्थित 14 शिक्षकों काे खंड शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
bijapur, Block Education Officer , show cause notice

बीजापुर । बस्तर दशहरा छुट्टी खत्म होने के बाद भी सोमवार को ड्यूटी में नहीं आने वाले जिले के 14 शिक्षकाें काे खंड शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अनुपस्थित शिक्षकों में अंजलि मर्केला शिक्षक (एलबी) मा. शा. कोतापाल, ममता मरावी सहा. शिक्षक प्रा.शा. हल्बापारा (शांति नगर), पीलेश्वरी नरेटी शिक्षक सीबीएससी मा. शा. बीजापुर, आराधना दुर्गम शिक्षक (एलबी) माध्यमिक शाला ईटपाल, अनामिका आर्जी प्र.अ. बा.आ. पदेड़ा, रमैया आलम सहा. शिक्षक (एलबी) प्रा शाला कुड़ियमपारा पेद्दाकोडेपाल, सुनीता सरकार सहा शिक्षक (एलबी) कन्या आश्रम रेगड़गट्टा, राकेश पुजारी सहायक शिक्षक (एलबी) प्रा शाला पेद्दाकोडेपाल, ममता कमल शिक्षक (एलबी) माध्यमिक शाला दुगोली, वेंडजे एंकैया सहा शिक्षक (एलबी) प्राथमिक शाला बेलसारिया पारा, अजीत बरबसंत शिक्षक (एलबी) माध्यमिक शाला पेद्दाकोडेपाल, ललिता भोयर सहा शिक्षक (एलबी) प्राथमिक शाला बोरजे 2, रतन भगत सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला चिन्ना कोड़ेपाल के नाम शामिल है। 

जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आप बिना पूर्व सूचना के स्वेच्छा पूर्वक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जिससे यह प्रतीत होता है कि आप अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन एवं लापरवाह है। आपका यह कृत्य छग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 1.2.3. के विपरित होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। क्यो न आपका उक्त दिवस का अवैतनिक किया जाए। उक्त संबध में 16 अक्टूबर 2024 को सांय 4:00 बजे के बाद उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें। निर्धारित समय-सीमा पर जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित की जायेगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें।

 

 

MadhyaBharat 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.