Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने निवास पर कराया कन्या भोजन
bhopal, Union Minister Shivraj, organized girls

भोपाल । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने शुक्रवार को नवरात्रि के समापन अवसर पर भाेपाल में मामा के घर पर कन्या भाेजन कराया। जहां बच्चियों की पूजा करने के बाद उन्हें भोजन करवाया गया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

 

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा सभी देशवासियों को बहनों और भाइयों को नवरात्रि पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संपूर्ण देश 9 दिन तक श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबा था।हमने भक्ति भाव से भरकर देवी मां की पूजा की और आज मां से यही प्रार्थना है वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा सदैव करती रहें। देवी मां की पूजा हमने बेटियों की पूजा करके की, बेटियां देवी का ही रूप हैं।

 

 

 

 

 

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने आगे कहा दुर्गा सप्तशती में माता कहती हैं की समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है की बेटी का आदर करें, सम्मान करें। कुछ घटनाएं आहत करती है मन को उद्वेलित करती हैं और पूरा समाज हमारा शर्मसार हो जाता है। आज संकल्प लेने का समय है कि हम मन वचन कर्म से बेटियों की पूजा करेंगे,उनका आदर करेंगे, बहनों का सम्मान करेंगे, समाज में उनका उचित स्थान देंगे। हमारे यहां कहा है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः भगवान वहीं निवास करते हैं जहां मां, बहन और बेटियों को मान, सम्मान और इज्जत की नजरों से देखा जाता है। तो बेटी की केवल पूजा ना करें, बेटियों का हृदय से संपूर्ण समाज सम्मान करें। यही तो हमारे लिए देवियां है।

 

 

 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज जब बेटियों के साथ आरती की, देवी मां की पूजा की, बेटियों की आरती उतारी बेटियों की आरती उतारते समय मुझे और साधना को लग रहा था जैसे हम साक्षात् देवी मां की आरती कर रहे हो और बेटियों को भोजन कराया तो लग रहा था जैसे साक्षात मां ही भोजन कर रहीं हो। एक बार फिर सभी को शुभकामनाएं मां को प्रणाम

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.