Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
bhopal, Five people died ,  road accidents

भोपाल। मध्यप्र देश में बुधवार की रात दो जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रायसेन जिले में हुई, जहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। मृतकों में पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। वहीं, दमोह जिले में एक बेकाबू ट्रक भजन मंडली से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

 

पहला हादसा रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां विजनहाई गांव के रहने वाले संतोष शर्मा (45) अपने दो बेटे ओम शर्मा (7), अंश शर्मा (5) और बेटी प्रियांशी शर्मा (9) के साथ बुधवार की रात बाजार से घर लौट रहे थे, तभी विदिशा से उदयपुरा की ओर जा रही शक्ति ट्रैवल्स की बस ने उदयपुरा-रायसेन राजमार्ग पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग उछल कर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। इस हादसे में संतोष शर्मा और उनके दोनों बेटों ओम व अंश की मौत हो गई। वहीं, नौ वर्षीय प्रियांशी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुरा थाना प्रभारी वीएस सेंगर ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। दोनों की तलाश की जा रही है।

 

वहीं, दूसरा हादसा दमोह जिले के बटियागढ़ मार्ग पर चैनपुरा गांव के पास हुआ। यहां नौ लोग ऑटो से राय चौराहे पर देवी पंडाल में भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देने जा रहे थे। बुधवार देर रात रास्ते में चैनपुरा के पास दमोह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है और पांच लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना पर कलेक्टर सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंच गए। दमोह एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि इस हादसे में भजन गायक देवकी और पुष्पेंद्र तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, वीरेंद्र सिंह लोधी, दिलीप सिंह, जब्बार खान, अच्छे लाल, जयसिंह उर्फ दुर्गेश सिंह, अविनाशी पाठक घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि दमोह जिले अंतर्गत चैनपुरा में ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को हादसे में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी करने के निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

 

MadhyaBharat 10 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.