Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के आधारकार्ड में बिना जानकारी बदल गया पता
katni, Address changed, MLA Sanjay Satyendra

कटनी । जिले के विजयराघवगढ़ विधायक के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर पता बदल दिया गया। आधारकार्ड में उन्हें कटनी की बजाय पंजाब का निवासी बना दिया गया है। भाजपा विधायक ने जब बैंकिंग कार्य के लिए यूआइडीएआइ की वेबसाइड से आधारकार्ड डाउनलोड कराया तो उन्हें इसकी जानकारी लगी। 

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने इसकी कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया है कि वे पाठक वार्ड, कटनी के निवासी है, लेकिन उनके आधार कार्ड में फ्लैट नंबर 301- सिटी हिल्स पीर मोहल्ला, ढकोली, जीरकपुर, सासनगर (मोहाली) पंजाब का पता दर्ज बताया जा रहा है। पते में संसोधन मेरे द्वारा नहीं काराया गया है। मुझे कोई गहरी साजिश की शंका है। किसी के द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर मेरा पता परिवर्तित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक के आधारकार्ड का पता बदलने की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दिल्ली में किसी युवक के कंप्यूटर का आइपी एड्रेस ट्रेस किया गया है, लेकिन पुलिस उसे अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार सबसे पहले आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर, और ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होता है। इसके बाद पता बदलने का विकल्प चुनकर नया पता और इसका प्रूफ जमा करना होता है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर अपडेट का नोटिफफिकेशन आता है। आधार कार्ड में पता बदलने के लिए कई तरह के पहचान पत्र की आवश्यकता होती है। 

 

विधायक संजय पाठक का कहना है कि मेरे द्वारा बिना संसोधन कराए ही मेरे आधारकार्ड में पता बदल दिया गया है, जिसकी शिकायत मैने की है। पता क्यों बदला गया है और मंशा क्या है, इसका पता लगना जरूरी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। कलेक्टर दिलीप यादव ने बताया कि  विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा आधारकार्ड में पता बदल जाने की शिकायत की गई है। एसपी को शिकायत की प्रति भेजी गई है। ई- गर्वनेंस प्रबंधक को भी जांच के. लिए कहा गया है।   

 

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.