Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुख्यमंत्री डाॅ यादव आैर प्रदेश अध्यक्ष ने अजामन काे दिलाई पार्टी की सदस्यता
bhopal, Chief Minister , Sangathan Parv

भाेपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के दूसरे चरण में रविवार को अधिकतम सदस्यता दिवस के तहत महिलाओं, युवाओं, प्रबुद्धजनों व आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाकर संबोधित किया।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वार्ड-33 स्थित पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित गोंडी लोक कलाकार दुर्गाबाई व्योम के निवास पहुंचकर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास के लिए हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड क्रमांक-7 के बूथ क्रमांक 2 एवं तीन में कन्या पूजन और दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ भजन कर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  ने महिला नेतृत्व की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने विधानसभा व संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। भोपाल उत्तर से अगला विधायक भाजपा का कार्यकर्ता होगा।    भाजपा और मोदी संपूर्ण जनजातीय वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं- डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री लोक कलाकार दुर्गाबाई व्योम को सदस्यता दिलाने के बाद कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार संपूर्ण जनजातीय वर्ग के कल्याण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने जिस सुदूर जनजातीय क्षेत्र की महिला को पद्मश्री के लिए चयन किया था, वहां समाज को जोड़ने और सेवा करने के लिए भाजपा से जुड़ रही हैं, यह बड़ी बात है। हर क्षेत्र के प्रबुद्धवर्ग और समाज सेवा करने वाले भाजपा के सदस्य बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान इतिहास रचने का कार्य करेगा।  इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहे।   भोपाल उत्तर में इतने अधिक सदस्य बनाएं कि अगला विधायक भाजपा कार्यकर्ता ही बने - विष्णुदत्त शर्मा  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भोपाल उत्तर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाया है। भोपाल उत्तर विधानसभा में लक्ष्य के 60 प्रतिशत से अधिक सदस्य बन चुके हैं। लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर घर और गली-मोहल्ले में जाएं और प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण के कार्यों को बताते हुए भाजपा का सदस्य बनाएं। मध्यप्रदेश के अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को आरक्षण का कानून लागू हो जाएगा। आप सभी महिलाओं में पता नहीं कौन महिला आने वाले दिनों में विधायक व सांसद बन जाए, इसलिए आप सभी महिलाएं भाजपा की सदस्य बनें। भोपाल उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता इतने अधिक सदस्य बनाएं कि हर घर में भाजपा का कार्यकर्ता हो और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता ही विधायक बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग जिस उत्साह के साथ भाजपा की सदस्य बन रही हैं, उससे स्पष्ट है कि उत्तर विधानसभा सदस्यता में रिकॉर्ड बनाने के साथ आने वाले चुनावों में भी इतिहास  रचेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड-7 के बूथ क्रमांक 2 पर कन्याओं का पूजन कर महिलाओं और अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात बूथ क्रमांक 3 बरेला बस्ती में दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ भजन कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात नंदी हिल्स पहुंचकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया।

MadhyaBharat 6 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.