Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्‍य प्रदेश से मानसून ले रहा विदाई
bhopal, Monsoon , Madhya Pradesh

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में बारिश का दौर थम चुका है। प्रदेश में कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है। ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो चुकी है। उज्जैन और इंदौर संभाग से मानसून की विदाई आज शुक्रवार को हो सकती है। इसके बाद 2-3 दिन में उज्जैन, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा हो जाएगा। सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा। प्रदेश में पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है लेकिन इस बार ऐसा होने का अनुमान नहीं है।

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि आज शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले एक-दो दिन में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा इसलिए यहां मानसून की विदाई देरी से होगी। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। इसके बाद इन जिलों में गर्मी का असर भी बढ़ा है। गुरुवार को ग्वालियर में पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अन्य जिलों में भी गर्मी का असर दिखा।

 

मानसूनी सीजन खत्म होने के बीच प्रदेश में गर्मी का असर भी बढ़ रहा है। गुरुवार को गुना में पारा सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ग्वालियर-खजुराहो में 36.6 डिग्री, रीवा, दमोह, भोपाल, टीकमगढ़, जबलपुर और सतना में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। हालांकि, अब रातें ठंडी होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। आसमान के साफ रहने से गर्मी का असर बढ़ा हुआ रहेगा।

 

 

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.