Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मां पीतांबरा की शरण में पहुंचे भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर
datia,   Gautam Gambhir ,Mother Pitambara

दतिया । भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर के नए माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें ग्वालियर पहुंच चुकी हैं। मैच की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। मैच से पहले शुक्रवार काे भारतीय क्रिकेट टीम के काेच गाैतम गंभीर ने दतिया के प्रसिद्ध पीतांबरा माई मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने इस दौरान पीला कुर्ता पहन रखा था।

 

शुक्रवार सुबह गौतम गंभीर दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। गंभीर ने मंदिर में पीतांबरा माई के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने गंभीर के दौरे के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।

 

मंदिर में दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीतांबरा माई पर उनकी गहरी आस्था है और उन्हें विश्वास है कि मां का आशीर्वाद भारतीय टीम को महत्वपूर्ण मैच में सफलता दिलाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और टीम पूरी तरह से तैयार है। गंभीर ने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और आध्यात्मिकता पर जोर देते हुए कहा कि सकारात्मक ऊर्जा से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

स्थानीय लोगों ने भी गंभीर के आगमन पर खुशी व्यक्त की और मंदिर परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की, जिस पर गंभीर ने खुशी-खुशी प्रतिक्रिया दी और प्रशंसकों का अभिवादन किया।

 

उल्लेखनीय है कि शंकरपुर स्थति माधवराव सिंधिया स्टेडियम के बनने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है। मैच के लिए दोनों टीमें ग्वालियर में 2 अक्टूबर को आ चुकी हैं। भारतीय टीम के साथ कोच गौतम गंभीर भी हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला टी20 छह अक्टूबर को, दूसरा नौ अक्टूबर को और तीसरा 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

 

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.