Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हाेगीः अश्वनी वैष्णव
jaipur,Strict action , Ashwani Vaishnav

जयपुर । केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल पटरियाें पर अवराेधक रख कर दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। साथ ही इस तरह की दुर्घटना ना हाे, इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव मंगलवार काे जयपुर पहुंचने पर पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।

 

केंद्रीय रेल मंत्री मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट से मंत्री वैष्णव मुख्यमंत्री हाउस के लिए रवाना हुए। यहां उन्हाेंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश की रेल परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इसके बाद भाजपा जयपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्याें से भी मुलाकात की। वहां से वे गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्याें का निरीक्षण करने पहुंचे​​​। उन्हाेंने यहां बन रहे रूफ प्लाजा का भी निरीक्षण किया। यहां से वे कवच प्रणाली का निरीक्षण करने ट्रेन के जरिए सवाई माधोपुर रवाना हुए।

 

इससे पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बातचीत में उन्हाेंने कवच प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि रेलवे की सुरक्षा के लिए कवच एक बहुत बड़ा विकास है। 16 जुलाई 2024 को आरडीएसओ द्वारा कवच 4.0 संस्करण को अंतिम रूप दिया गया था। इसकी पहली स्थापना सवाई माधोपुर से पूरी हो चुकी है, मैं उसका भी जायजा लूंगा। देश भर में रेल पटरियाें पर अवरोधक रख रेल दुर्घटनाओं के लिए रचे जा रहे षडयंत्राें के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी गंभीरता के साथ रेलवे का पूरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी राज्य सरकारों के साथ लगातार संवाद जारी है। प्रदेशाें के डीजीपी और होम सेक्रेटरी के साथ बातचीत जारी है। एनआईए भी बीच में शामिल है और किसी भी तरीके से, जो भी कोई ऐसी दुर्घटना करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा। एक अलग टास्क फोर्स बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में रेलवे का डिवीजन और जाेन का एडमिनिस्ट्रेशन, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और स्टेट पुलिस तीनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

 

 

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.