Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर 17 लाख के जेवर-कैश लूटे
gwalior,Bullion businessman shot, jewelery and cash

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार की रात एक सर्राफा कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और करीब 17 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ लिया। एक आरोपित के घुटने में गोली लगी है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सर्राफा कारोबारी चाहत सोनी सोमवार रात करीब 10 बजे महाराजपुरा कुशवाह मार्केट स्थित अपनी श्री रामराजा ज्वेलर्स शॉप पर ताला लगा रहे थे और उनके पिता पुष्पेन्द्र सोनी डिवाइडर के उस पार बेटे का इंतजार कर रहे थे। चाहत के पास पिट्टू बैग था, जिसमें 200 ग्राम सोना और एक लाख रुपये कैश था। चाहत ताला लगाकर जैसे ही निकले, उसी समय बाइक पर सबार तीन बदमाश आए और एक ने फायरिंग कर उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से वह भाग नहीं पाए और वहीं गिर गए। इसी बीच बदमाशों ने उसने बैग छीन लिया और बाइक पर बैठकर भाग निकले। सड़क की दूसरी तरफ खड़े पिता ने बेटे के पास पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वह पहुंचे बदमाश भाग चुके थे। इसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी और एसपी राकेश कुमार सगर तत्काल स्पॉट पर पहुंच गए। सर्राफा कारोबारी के पड़ोस की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें लूट की वारदात कैद हो गई थी। पुलिस ने रात में पूरे शहर की घेराबंदी कर दी और बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह बदमाशों को खेरिया मोदी गांव के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही एक बदमाश अरुण चौहान ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अरुण के दो साथी प्रमोद तोमर और राधास्वामी जाटव भाग गए। मुठभेड़ में मुरैना का शातिर बदमाश अरुण चौहान घुटने पर गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। प्रमोद और राधास्वामी को कुछ दूरी पर पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से लूटा हुआ माल बरामद कर लिया है।

 

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपित कई दिन से यहां रेकी कर रहे थे। बदमाशों को पता था कि सर्राफा कारोबारी रोज दुकान बंद करने के बाद सोना और कैश लेकर शताब्दीपुरम की ओर जाता है। बदमाश डीडी नगर पुलिस चौकी की ओर से आए और लूट कर शहर की तरफ भागे। जिस रूट की तरफ बदमाश भागे थे, वह मुरैना की तरफ जाता है। पकड़े गए लुटेरों का पूरा रिकॉर्ड पुलिस के पास आ गया है। तीनों पर आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व हत्या के 19 मामले दर्ज हैं। अकेले गिरोह के सरगना अरुण पर 11 मामले दर्ज हैं। प्रमोद तोमर पर तीन और राधास्वामी पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों मुरैना के पोरसा और अंबाह थाना के हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.