Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आतंकवाद के खात्मे तक पाकिस्तान के साथ कोई वार्ता नहींः अमित शाह
jammu,No talks with Pakistan, Amit Shah

नौशेरा । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवाद पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हों या कोई पत्थरबाज, उससे कड़ाई से निपटेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खत्म होने तक पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।

 

अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना के समर्थन में नौशेरा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह प्रदेश के युवाओं से बात करना चाहेंगे, जिन्हें उन्होंने शेर कहा। उन्होंने कहा कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन पत्थरबाजों और आतंकियों को रिहा करना चाहता है जैसा कि उनके घोषणापत्र में वादा किया है पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। फारूक अब्दुल्ला जम्मू की पहाड़ियों में आतंकवाद के फिर से पनपने की बात कर रहे हैं लेकिन वे उन्हें बताना चाहते हैं कि यह मोदी सरकार है और हम आतंकवाद को पाताल में दफना देंगे। किसी भी आतंकी या पत्थरबाज को रिहा नहीं किया जाएगा।

 

गृहमंत्री शाह ने कहा कि एनसी और कांग्रेस पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए जोर दे रहे हैं। वे फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता तब तक पाकिस्तान के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। शाह ने कहा कि वे अपने शेरों (जम्मू-कश्मीर के युवाओं) से बात करेंगे, पाकिस्तान से नहीं। सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा वर्षों से बनाए गए भूमिगत बंकरों का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे ढांचे की कोई जरूरत नहीं होगी क्योंकि सीमा पार से किसी के पास गोली चलाने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वे गोली चलाते हैं तो हम गोले से जवाब देंगे। 

 

शाह ने आरक्षण पर एनसी-कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी की भी आलोचना की और कहा कि पहाड़ी, गुज्जर, दलित, अन्य पिछड़े वर्गों सहित वंचित वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण को किसी को भी छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। वे उनसे कहना चाहते हैं कि आपको योग्य समुदायों के लिए आरक्षण खत्म करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

MadhyaBharat 22 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.