Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने की कलेक्टर से मुलाकात
balodabazar,State Chief Commissioner , Collector

बलौदाबाजार । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने आज गुरुवार को जिले के कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए। जिसमें राज्य प्रशिक्षण केंद्र जीवन में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सर्विस कैंप 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के दिन तक आयोजित होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम तथा सर्वधर्म प्रार्थना के लिए आमंत्रण करने एवं व्यवस्था संबंधी मुद्दे शामिल थे।

 

 

 

गांधी- शास्त्री जयंती के दिन कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा। मैदान समतलीकरण के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र रावन से रिजेक्ट मटेरियल एवं वृक्षारोपण के लिए पौधे एवं तार घेरा के लिए वानिकी विभाग से सहयोग के लिए निवेदन किया गया। कलेक्टर श्री सोनी ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय कर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर राज्य मुख्य आयुक्त के साथ राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला मुख्य आयुक्त बलोदाबाजार डॉ अजय राव,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा एस के गेंदले, संगठन आयुक्त सूरज कसार एवं स्काउट मास्टर ईनूराम वर्मा उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 19 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.