Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सलमान खान के पिता को जान से मारने की धमकी
mumbai, Death threat , Salim Khan

मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान गुरुवार सुबह 8.45 बजे अज्ञात महिला ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गई। इस घटना की शिकायत 88 वर्षीय सलीम खान ने तत्काल पुलिस को दी। बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम मामले की सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से जांच कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार गुरुवार को सुबह सलीम खान बांद्रा पश्चिम में स्थित बैंडस्टैंड इलाके में स्थित विंडरमेयर बिल्डिंग के पास मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इस दौरान वे एक बेंच पर थोड़ा आराम करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान एक स्कूटर पर बुर्का पहने महिला अप्रत्याशित रूप से उनके पास आई और सलीम खान को धमकी देते हुए कहा, "क्या मैं लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?" और फिर तेजी से भाग गई। सलीम खान ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और बांद्रा पुलिस ने धारा 353(2), 292 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी दीपक बोरसे ने कहा, "पुलिस फिलहाल संदिग्धों की पहचान करने की उम्मीद में इलाके से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है।

MadhyaBharat 19 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.