Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाेपाल में बच्ची से दुष्‍कर्म मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल सील
bhopal, School sealed ,amid protests

भोपाल । राजधानी भाेपाल में रेडक्लिफ स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल काे सील कर दिया गया है। वहीं स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन की गलती मानी है।

 

 

 

 

 

गुरुवार की सुबह स्कूल के बाद एबीवीपी, करणी सेना, संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता, नूतन कॉलेज समेत कुछ प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स आैर बच्चाें के अभिभावकाें ने प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। इस दाैरान सभी आक्राेशित नजर आए। उन्होंने स्कूल से बच्चों को निकालने की मांग की। साथ ही दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है। हिंदू संगठनों ने कमला नगर में चक्काजाम कर दिया था। पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों से चक्काजाम खत्म कराया। संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि आरोपी टीचर कासिम रेहान का पुतला जलाया है। स्कूल की मान्यता रद्द नहीं होने तक संबंधित संस्था के बाहर प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर मौजूद रहे एसडीएम ने स्कूल की मान्यता रद्द करने का आश्वासन दिया है। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के अभिभावक ने कहा, हमें स्कूल के टीचर्स ने बताया था कि फेक न्यूज है, लेकिन अब पुष्टि हो गई है। इस स्कूल पर बुलडोजर चलाया जाए। आरोपी को फांसी दी जाए। स्कूल में पढ़ने वाले हमारे बच्चों का साल बर्बाद हुआ है। हमें टीसी चाहिए। फीस का पूरा पैसा वापस हो और बच्चों का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया जाए। हम बच्चों को इस स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते हैं। आपकाें बता दें कियह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी स्कूल में बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के साथ ही नहीं बल्कि छात्रों के साथ भी छेड़छाड़ हो चुकी है।

 

 

 

टीटी नगर एसीपी चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि हिंदू संगठनों की जैसी भावनाएं थीं, उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कमला नगर स्थित स्कूल में बच्ची के साथ रेप का मामला बुधवार को सामने आया था। आरोपी स्कूल का आईटी टीचर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एसआईटी का गठन किया है। 4 सदस्यीय जांच समिति 3 दिन में जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। प्रशासन ने स्कूल में छात्र - छात्राओं के सुरक्षा इंतजाम के पॉइंट पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच समिति ने दिए गए निर्देशों के तहत स्कूल की जांच शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 19 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.