Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
राष्ट्रपति मुर्मू ने उज्जैन के श्रीमहाकाल परिसर में स्वच्छता के लिये किया श्रमदान
bhopal, President Murmu ,Mahakal campus

भोपाल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मप्र के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर मन्दिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। उन्होंने मन्दिर परिसर में कोटितीर्थ के समीप झाड़ू लगाई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी स्वच्छता के लिये श्रमदान में शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने कोटितीर्थ से श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर के शिखर दर्शन किये।

 

 

 

श्रीमहाकाल लोक का किया भ्रमण, शिल्पकारों को सराहा

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने उज्जैन में श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद ई-कार्ट में बैठ कर श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर विभिन्न प्रतिमाओं को देखा। उन्होंने श्रीमहाकाल लोक के निर्माण और वहां स्थापित शिल्प की प्रशंसा की।

 

 

 

बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया स्वागत

 

राष्ट्रपति मुर्मू के श्रीमहाकाल लोक भ्रमण के दौरान नीलकंठ महादेव की प्रतिमा के समीप 45 सदस्यीय बटुक दल ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ स्वागत किया। शिव-बारात शिल्प के पास लोक कलाकारों ने काठी नृत्य, कालभैरव प्रतिमा के समीप भगोरिया नृत्य और दुर्लभ दर्शन केन्द्र के पास गणगौर नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कलाकारों का अभिवादन किया।

 

 

 

राष्ट्रपति मुर्मु का नन्दी गेट पर राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महंत विनीत गिरि, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

MadhyaBharat 19 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.