Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
देश में मंकी पॉक्स का दूसरा मरीज मिला
new delhi,  monkey pox patient  ,returned from Dubai

नई दिल्ली । देश में मंकी पॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। केरल के मलप्पुरम में 38 वर्षीय व्यक्ति में एम पॉक्स की पुष्टि हुई है। मरीज एक हफ्ते पहले दुबई से लौटा था।

 

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को कहा कि मलप्पुरम के एडवन्ना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति को एमपॉक्स होने की पुष्टि हुई है। वह व्यक्ति मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। मरीज एक सप्ताह पहले दुबई से लौटा था।

 

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया को बताया कि मरीज से एकत्र किए गए नमूनों का परीक्षण कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की वायरोलॉजी लैब में किया गया था। उन्होंने मरीज के संपर्क में आए लोगों और विदेश से लौटने वाले सभी लोगों में एमपॉक्स के लक्षण विकसित होने पर इलाज कराने की अपील की।

 

उन्होंने बताया कि एम पॉक्स से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेजों सहित केरल के 14 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में एम पॉक्स का पहला मामला सामने आया था, जहां हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई थी और उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.