Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
फूड प्रोसेस राइस मिल में लगी आग
durg,Fire broke out , food process rice mill

दुर्ग/रायपुर । दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में स्थित नमन फूड प्रोसेस राइस मिल में आज मंगलवार सुबह आग लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राइस मिल में आग लगने से वहां रखा धान, बारदाने और भूसी जलकर खाक हो गई है। राइस मिल मालिक को लाखों के नुकसान की आशंका है।

 

जिला अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके के लिए रवाना किया। 25 से ज्यादा फायर फाइटर आग बुझाने के लिए पहंचे। फायर ब्रिगेड की पांच से ज्यादा गाड़ियों से राइस मिल में लगी आग को बुझाने का काम शुरू हुआ। आग काफी तेजी से फैलते हुए पूरे राइस मिल में फैल चुकी थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

राइस मिल में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है.लेकिन आशंका जताई जा रही है कि राइस मिल में आग शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।जेवरा सिरसा पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

MadhyaBharat 17 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.